फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Police took major action in Lakhisarai double murder case

Bihar: लखीसराय डबल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, मुख्य लाइनर उमाशंकर उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार; पुलिस ने ऐसे पकड़ा

Thu, 07 Aug 2025 05:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 07 Aug 2025 05:21 PM IST
सार

Bihar: एसपी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पहले ही मुख्य शूटर समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उमाशंकर उर्फ पेट्रोल की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को इस केस के नेटवर्क को समझने में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

विज्ञापन
Bihar: Police took major action in Lakhisarai double murder case
लखीसराय डबल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले के वलीपुर गांव में 17 जून को हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। विशेष अनुसंधान टीम ने इस कांड में शामिल कुख्यात अपराधी उमाशंकर उर्फ मुकेश सिंह उर्फ पेट्रोल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उमाशंकर इस मामले में मुख्य लाइनर की भूमिका में था और घटना के बाद से फरार चल रहा था।

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मामला पिपरिया थाना क्षेत्र में एफआईआर संख्या 60/25 के तहत दर्ज है। 17 जून को वलीपुर पंचायत के मुखिया चंदन सिंह उर्फ डोमू और एक अन्य व्यक्ति चंदन कुमार की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में तनाव का माहौल था और पुलिस प्रशासन पर शीघ्र कार्रवाई का दबाव बना हुआ था।

विज्ञापन


पढ़ें: किशनगंज में बूढ़ी चना नदी में डूबे युवक का शव मिला; एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने दूसरे दिन किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पहले ही मुख्य शूटर समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब उमाशंकर उर्फ पेट्रोल की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को इस केस के नेटवर्क को समझने में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

लाइनर की भूमिका में था उमाशंकर
पुलिस का दावा है कि उमाशंकर ने ही अपराधियों को लक्ष्य की जानकारी दी थी और घटना से पहले की पूरी रेकी की थी। उसकी गिरफ्तारी से पूरे षड्यंत्र का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता और बाकी फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed