Bihar: किशनगंज में बूढ़ी चना नदी में डूबे युवक का शव मिला; एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने दूसरे दिन किया बरामद
Bihar: पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विस्तार
किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत बूढ़ी चना नदी में डूबे युवक का शव घटना के दूसरे दिन गुरुवार को बरामद कर लिया गया। शव को एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खोजा गया।
मृतक की पहचान ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के दुधऔंटी गांव निवासी 30 वर्षीय तालिम आलम के रूप में हुई है, जो फजलुर्रहमान का पुत्र था। वह हाल के दिनों में अपने ससुराल घियागांव में रहकर मजदूरी करता था।
बुधवार की दोपहर तालिम नहाने के लिए गांव के पास बहने वाली बूढ़ी चना नदी में गया था, लेकिन गहरे पानी और जलकुंभी के कारण वह डूब गया। स्थानीय लोगों ने पहले खुद उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहने पर प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। गुरुवार सुबह तलाशी अभियान के दौरान नदी से करीब 50 मीटर की दूरी पर शव बरामद किया गया।
पढ़ें: मुख्य सड़क और पुल निर्माण की मांग को लेकर महागठबंधन कार्यकर्ताओं का धरना, जमकर नारेबाजी
पोठिया थाना अध्यक्ष अंजय अमन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत कोष से मिलने वाली सहायता राशि मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है।