फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Why did Giriraj say in Begusarai that the Communists will stop fertilizer?

Bihar: 'एनडीए गठबंधन 7 में से 7 सीटें जीतने के लिए तैयार', बेगूसराय में गिरिराज सिंह ने किया बड़ा दावा

Thu, 16 Oct 2025 10:22 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2025 10:22 AM IST
विज्ञापन
Bihar News: Why did Giriraj say in Begusarai that the Communists will stop fertilizer?
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
बिहार के बेगूसराय में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सत्तापक्ष की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं। बेगूसराय में एनडीए के भीतर भाजपा तीन सीटों, जदयू दो सीटों और लोजपा (रामविलास) दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने में मात्र दो दिन बचे हैं और इसी बीच स्थानीय सांसद और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह बेगूसराय पहुंच चुके हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “बेगूसराय में पिछली बार हम मात्र तीन सीट जीत पाए थे। यह दुख की बात है, लेकिन अब गठबंधन ने जो तय किया है, उसी पर भरोसा है। इस बार हम सभी 7 सीट जीतेंगे।”
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने महागठबंधन पर भी निशाना साधा और कहा कि अभी महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है, क्योंकि तेजस्वी यादव का केस में नाम है और यह देखना बाकी है कि कांग्रेस उन्हें मुख्यमंत्री घोषित करती है या नहीं। उन्होंने कहा, “महागठबंधन में ना नीति है, ना नेतृत्व है और ना ही नीयत है। एनडीए में नेता, नेतृत्व और नियति  सब चीज़ें हैं।”
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने विकास की तुलना अतीत से करते हुए कहा, “आज से 20 साल पहले शाम ढलते ही लोग घर आ जाते थे, बहन-बेटियां भी घर पर रहती थीं, सड़कें नहीं थीं, बिजली नहीं थी। आज सड़कें हैं, बिजली है। पहले चरवाहा विद्यालय था और आज हर जिले में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज की बात है। आने वाले समय में केंद्र और बिहार सरकार मिलकर राज्य में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम करेगी। इसी कारण हम बेगूसराय की सभी 7 सीटें जीतेंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  NDA में सबकुछ ठीक नहीं! कुशवाहा बोले- सीट बंटवारे पर मंथन की जरूरत, बात करने दिल्ली जा रहा हूं

बछवारा सीट पर खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “कम्युनिस्ट पार्टी के अवधेश राय क्या कहकर वोट मांगेंगे? क्या यह कहेंगे कि हम फर्टिलाइजर बंद कर देंगे? कांग्रेस के प्रत्याशी क्या कहेंगे कि हमने कहा था कि रिफाइनरी में पेट्रोकेमिकल्स खोलेंगे और हमने नहीं खोला? यह सब इधर-उधर की बातें हैं। अपार बहुमत से एनडीए कैंडिडेट सभी सीटों पर जीत रहे हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed