फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Villagers blocked the road with the slogan 'No road, no vote'

रोड नहीं तो वोट नहीं: बिहार के इस इलाके में बुलंद हुई आवाज, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम; मौके पर पहुंची पुलिस

Mon, 25 Aug 2025 04:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Aug 2025 04:25 PM IST
सार

Bihar: जाम की अगुवाई हम पार्टी के नेता सुरेश प्रसाद, अफजल गनी, मोहम्मद शहजाद, एआईएसएफ नेता मोहम्मद फुरकान समेत कई लोगों ने की। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद से अब तक गांव का पक्का संपर्क पथ नहीं बनाया गया है। करीब 30 साल पहले मिट्टी व बोल्डर डालकर अधूरा काम किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण कभी पूरा नहीं हुआ।

विज्ञापन
Bihar News: Villagers blocked the road with the slogan 'No road, no vote'
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार की सुबह अरियरी प्रखंड के पंधहर गांव के ग्रामीणों ने "सड़क नहीं तो वोट नहीं" के नारे के साथ शेखपुरा-आढ़ा मुख्य पथ को पनशल्ला के समीप जाम कर दिया। जाम के कारण सुबह लगभग 8 बजे से 11 बजे तक यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप रही। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने इस दौरान जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही अरियरी थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी से मिलकर सड़क निर्माण पर पहल की जाएगी। इसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन वापस ले लिया और यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन


पढ़ें: गौरव यात्रा पहुंची मुंगेर, डीएम और DSP ने किया स्वागत; बड़ी संख्या में खेल प्रेमी रहे मौजूद

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की अगुवाई हम पार्टी के नेता सुरेश प्रसाद, अफजल गनी, मोहम्मद शहजाद, एआईएसएफ नेता मोहम्मद फुरकान समेत कई लोगों ने की। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद से अब तक गांव का पक्का संपर्क पथ नहीं बनाया गया है। करीब 30 साल पहले मिट्टी व बोल्डर डालकर अधूरा काम किया गया था, लेकिन सड़क निर्माण कभी पूरा नहीं हुआ। हर बार सांसद और विधायक केवल आश्वासन देकर वोट ले लेते हैं। वर्तमान में ग्रामीणों को बाजार और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए चार किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। अगर यह सड़क बन जाए तो यह दूरी घटकर केवल दो किलोमीटर रह जाएगी।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर इस बार सड़क नहीं बनाई गई तो वे वोट का बहिष्कार करेंगे। जाम समाप्त होने के बाद ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी आरिफ अहसन से मिला और ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को सड़क निर्माण का निर्देश दिया। अभियंता ने स्थलीय निरीक्षण कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed