फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Men's Hockey Hero Asia Cup 2025 trophy Gaurav Yatra reached Munger

Asia Cup Hockey: गौरव यात्रा पहुंची मुंगेर, डीएम और DSP ने किया स्वागत; बड़ी संख्या में खेल प्रेमी रहे मौजूद

Mon, 25 Aug 2025 04:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 25 Aug 2025 04:12 PM IST
सार

Bihar: कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर और सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने ट्रॉफी का स्वागत किया। डीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में नया उत्साह और जोश आएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Men's Hockey Hero Asia Cup 2025 trophy Gaurav Yatra reached Munger
डीएम और DSP ने किया स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेन्स हॉकी हीरो एशिया कप-2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा सोमवार को मुंगेर पहुंची, जहां संग्रहालय सभागार में इसका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत नृत्य के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और खेल प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणीकर और सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने ट्रॉफी का स्वागत किया। डीएम ने कहा कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों में नया उत्साह और जोश आएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जिले के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना है।

विज्ञापन


पढ़ें; घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, विद्यालय परिसर में की तालाबंदी; सैकड़ों लोग जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन बिहार के राजगीर में 28 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जाएगा। इसमें भारत, चीन, चीनी ताइपे, जापान, कोरिया, मलेशिया, कजाख़िस्तान और बांग्लादेश की टीमें भाग लेंगी। ट्रॉफी गौरव यात्रा की शुरुआत 17 अगस्त से हुई थी और यह 26 अगस्त तक बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed