फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Uncontrolled truck ran away after crushing a woman in munger

Bihar: अनियंत्रित ट्रक ने महिला को कुचला, घटनास्थल पर हुई मौत…परिजनों का रोकर बुरा हाल; पुलिस जांच में जुटी

Thu, 08 Aug 2024 11:14 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Aug 2024 11:14 AM IST
सार

Bihar Accident: मुंगेर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां जिले के सफियासराय थाना क्षेत्र का राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 80 पर आज अहले सुबह एक महिला को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मारते हुए फरार हो गया, जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर हो गई।

विज्ञापन
Bihar News: Uncontrolled truck ran away after crushing a woman in munger
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण पहुंचे, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना स्थानीय साफियासराय थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मृतक महिला की पहचान फरदा मालिक टोला निवासी मिंटू देवी के रुप की गई है। महिला के दो पुत्र एवं दो पुत्री हैं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण एवं लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन के द्वारा बताया गया कि महिला सड़क पर सुबह टहलने के लिए निकली हुई थी, तभी लखीसराय की ओर से तेज गति से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


वहीं हम लोगों को सूचना स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मिली, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सफियासराय थाना प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed