फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Two friends who went to take bath in Ganga river in Begusarai drowned, tenth class student died

Bihar News: बेगूसराय में गंगा नदी में स्नान करने गए दो दोस्त डूबे, दसवीं के छात्र की मौत

Mon, 27 May 2024 04:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 27 May 2024 04:47 PM IST
सार

Begusarai News: बेगूसराय में गंगा नदी में स्नान करने गए दो दोस्त डूब गए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की। लेकिन दसवीं के छात्र को डूबने से बचा नहीं पाए और उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Bihar News: Two friends who went to take bath in Ganga river in Begusarai drowned, tenth class student died
गंगा स्नान करने गए दसवीं के छात्र की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान दो युवक डूब गए। उनमें से एक युवक को लोगों ने किसी तरह डूबने से बचा लिया। जबकि दूसरे युवक को डूबने से नहीं बचाया जा सका और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नया गांव थाना क्षेत्र के नया गांव गंगा घाट की है। मृतक व्यक्ति की पहचान नया गांव थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव निवासी प्रवीण झा के बेटे ओम कुमार झा के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि ओम कुमार अपने तीन दोस्तों के साथ गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के लिए गया था। गंगा स्नान करने के दौरान ही ओम कुमार झा और उसका दोस्त डूबने लगे। दोनों को डूबता देख स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया। इस कोशिश में किसी तरह एक युवक को डूबने से बचा लिया गया। जबकि ओम कुमार झा को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन




मृतक के परिजनों ने बताया कि काफी खोजबीन की गई, लेकिन ओम कुमार का शव नहीं मिल सका। आज दोबारा खोजबीन की गई तो काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी घाट से ओम कुमार झा का शव बरामद कर लिया गया। फिलहाल इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नया गांव थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक ओम कुमार झा दसवीं का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed