फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Samrat Chaudhary's big claim, says NDA will win 225 seats in upcoming assembly elections

Bihar Election 2025: डिप्टी CM सम्राट चौधरी का बड़ा दावा, बोले- आगामी विधानसभा चुनाव में NDA जीतेगा 225 सीटें

Fri, 13 Dec 2024 09:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Dec 2024 09:19 PM IST
सार

Bihar Politics: सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। हमारा फोकस बिहार के सभी वर्गों, खासकर गरीबों और महिलाओं की जरूरतों को समझने और उन्हें सशक्त बनाने पर है।

विज्ञापन
Bihar News: Samrat Chaudhary's big claim, says NDA will win 225 seats in upcoming assembly elections
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर के तारापुर पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पार्वतीनगर स्थित बीएड कॉलेज के हेलीपैड पर उतरा, जहां पुलिस प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक गणेश पासवान के द्वादश कर्म में शामिल होने के लिए सिसुआ गांव का दौरा किया।

विज्ञापन

 
विकास कार्यों पर चर्चा
सिसुआ गांव से लौटने के बाद डिप्टी सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति और भावी योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही डीएम अवनीश कुमार सिंह और एसपी सैयद इमरान मसूद के साथ बंद कमरे में लगभग आधे घंटे तक गहन बातचीत की।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारा फोकस बिहार के सभी वर्गों, खासकर गरीबों और महिलाओं की जरूरतों को समझने और उन्हें सशक्त बनाने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
225 सीटें जीतने का दावा
राजनीतिक संभावनाओं पर बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए एकजुट होकर मैदान में उतरेगा और 225 से अधिक सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि एनडीए का एजेंडा विकास और सुशासन को प्राथमिकता देना है, जिससे बिहार और तेजी से प्रगति करेगा।
 
महिला सशक्तिकरण पर जोर
डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के जिलों के दौरों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और गरीबों की समस्याओं को समझना है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार लगातार संवाद और योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दे रही है।

 
डिप्टी सीएम की इस यात्रा में डीएम अवनीश कुमार सिंह, एसपी सैयद इमरान मसूद, सदर विधायक प्रणव कुमार यादव, विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार और एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed