फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar boy who went to take bath in river in Jamui died after drowning in pit angry people set two truck fire

Bihar News: नदी नहाने गए बालक की गड्ढे में डूबने से मौत, आक्रोशित लोगों दो ट्रकों में लगाई आग

Fri, 11 Apr 2025 10:00 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 10:00 PM IST
सार

नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही आक्रोशित लोग घटना स्तर पर पहुंचे और दो ट्रक में आग लगा दी। जबकि एक ट्रक का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
Bihar boy who went to take bath in river in Jamui died after drowning in pit angry people set two truck fire
ट्रक में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरनार नदी के गम्हरिया घाट में शुक्रवार दोपहर बाद नहाने गए एक बालक की डूबकर मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने घाट में बालू उठाव के लिए गए दो ट्रैकों में आग लगा दी। जबकि एक ट्रक का शीशा तोड़ दिया। साथ ही जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मृत बालक की पहचान गम्हरिया निवासी जाफर अंसारी, 15 वर्ष के रूप में की गई।

विज्ञापन


इधर, घटना की जानकारी के बाद कई थाना के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले को नियंत्रित करने में जुट गए। वहीं, बाद में एसडीओ अभय कुमार तिवारी, स्थानीय बीडीओ और सीओ भी मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जफर अंसारी अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गए थे, तभी बालू उठाने के कारण बने गड्ढे में डूब गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सीआरपीएफ जवान के साथ पत्नी और सास करती थी अपराधी जैसा व्यवहार, इसलिए जान दी; मां के आरोप पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसके दोस्तों द्वारा हो-हल्ला करने पर स्थानीय लोग जुटे और नदी में डूबे बालक को बाहर निकाला गया। लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और घाट पर लगे दो ट्रैकों में आग लगा दी। जबकि एक ट्रक का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर, स्थानीय लोगों का आरोप है कि बेतरतीब तरीके से नदी में बालू उत्खनन के कारण बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कई लोगों की डूब कर मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: राजधानी में युवक को घेरकर किया गोलियों से छलनी, अब तक नहीं हो पाई मृतक की पहचान

लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा प्रशासन से मिलकर नदी में 20-25 फीट तक खोदकर बालू निकल गया है, जिससे गड्ढे बन गए हैं। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति की डूब कर मौत होने की आशंका बनी रहती है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोग बालू के ठेकेदार व प्रशासन की मिली भगत को लेकर आक्रोशित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed