फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News Police team which went to arrest bike thief Sheikhpura was attacked three injured in firing assault

Bihar News: बाइक चोर की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला, फायरिंग और मारपीट में SI समेत तीन पुलिस घायल

Wed, 26 Feb 2025 08:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 26 Feb 2025 08:15 PM IST
सार

Police Team Attacked: बाइक चोर की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। फायरिंग और मारपीट में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन
Bihar News Police team which went to arrest bike thief Sheikhpura was attacked three injured in firing assault
युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शेखपुरा जिले में बाइक चोर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया है। इस हमले में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां भी चलाई हैं। घटना के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर छापेमारी की। जहां से घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। 

विज्ञापन


सिरारी थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के आरोपी मतलू सिंह को गिरफ्तार करने को पुलिस टीम कैथमा गांव गई थी। टीम जब आरोपी के घर पहुंची, तो वह नहीं मिला। वापस लौटने के क्रम में करीब डेढ़ दर्जन बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाई और मारपीट की। इस हमले में एसआई शिवशंकर कुमार, कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार और होमगार्ड जवान कंचन कुमार घायल हो गए। 
विज्ञापन


12 अज्ञात लोगों को बनाया गया आरोपी
थानाध्यक्ष ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने हमलावर तथा कैथवा गांव निवासी सुनील पांडेय का पुत्र प्रिंस कुमार उर्फ अविनाश कुमार को गिरफ्तार किया है। जिसे शेखपुरा जेल भेज दिया गया है। जबकि थाने में आयुष राज, सुमित पांडेय, उमेश पांडेय समेत एक दर्जन अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed