Bihar News: पुलिस ने टिट्टू धमाका गैंग के तीन लोगों को हथियार संग दबोचा, एसपी ने दी जानकारी
Bihar: एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैंग के अपराधी एक नीली बाइक से बरियारपुर की ओर से तेलिया तालाब की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद मुफस्सिल थाना, पूरबसराय थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने सशस्त्र बल के साथ तेलिया तालाब के पास वाहन जांच अभियान चलाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर लखीसराय जिले के कुख्यात टिट्टू धमाका गैंग के तीन सक्रिय अपराधियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सैयद इमरान मसूद ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि गैंग के अपराधी एक नीली बाइक से बरियारपुर की ओर से तेलिया तालाब की तरफ आ रहे हैं। इसके बाद मुफस्सिल थाना, पूरबसराय थाना और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम ने सशस्त्र बल के साथ तेलिया तालाब के पास वाहन जांच अभियान चलाया।
पढ़ें: 1 सितंबर को पटना में 'वोटर अधिकार यात्रा' का होगा समापन, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने दी जानकारी
जांच के दौरान तीनों अपराधी पकड़े गए। उनके पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मुनचुन धमाका उर्फ मुनचुन सिंह (निवासी शेखपुरा), शिवम कुमार सिंह उर्फ गुलशन कुमार और मुकुल आनंद (दोनों निवासी लखीसराय) के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि मुनचुन सिंह और शिवम कुमार सिंह पर लखीसराय व शेखपुरा जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। ये सभी अपराधी अवैध हथियार खरीदने मुंगेर आए थे और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।