फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News : PM narendra Modi inaugurates Aunta Simaria six lane bridge begusarai

Bihar : पीएम मोदी ने सिमरिया सिक्स लेन केवल ब्रिज का किया उद्घाटन, उत्तर और दक्षिण बिहार की बढ़ेगी कनेक्टविटी

Fri, 22 Aug 2025 05:21 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 22 Aug 2025 05:21 PM IST
सार

Bihar : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बेगूसराय पहुंचे, जहां उन्होंने औंटा-सिमरिया सिक्स लेन केवल ब्रिज का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनके साथ थे। इस उद्घाटन के बाद उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की कनेक्टविटी बढ़ जायेगी।

विज्ञापन
Bihar News : PM narendra Modi inaugurates Aunta Simaria six lane bridge begusarai
पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के इतिहास में सिमरिया सिक्स लेन पुल का उद्घाटन स्वर्णाक्षरों में अंकित हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इस अत्याधुनिक पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने सिमरिया पहुंचकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया। बिहार दौरा के  दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  द्वारा 13000 करोड़ रुपए से अधिक की बिजली, रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास और जलापूर्ति से जुड़ी 14 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें औंटा (मोकामा) और सिमरिया (बेगूसराय) के बीच 8 किलोमीटर से अधिक लंबा 6-लेन गंगा पुल परियोजना मुख्य था।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-http://Demography Mission : पीएम मोदी बोले- डेमोग्राफी मिशन से घुसपैठियों को ढूंढेंगे, SIR पर बवाल के बीच बड़ी बात
विज्ञापन


सिमरिया सिक्स लेन पुल का उद्घाटन के बाद अब बेगूसराय से पटना की दूरी लोग 2 घण्टे में तय कर सकेंगे। यह उत्तर बिहार के विकास का द्वार खोलने वाला स्वागत होगा। इसके माध्यम से उत्तर और दक्षिण बिहार को आधुनिक रोड कनेक्टिविटी मिलेगी। सिमरिया में इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का दीदार करने के लिए काफी संख्या में जनता पहुंची थी। रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद लोगों में उत्साह की कोई कमी नहीं हुई। इस दौरान भाजपा और जदयू सहित एनडीए के काफी नेता और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से आगामी विधानसभा चुनाव का हुंकार भर दिया गया है। जिले भर में चप्पे-चप्पे पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में होर्डिंग बोर्डिंग और झंडा से भाजपा के नेताओं ने पाट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार ने फिर से दिलाई लालू-राबड़ी राज की याद, पूछा- 2005 से क्या हाल था?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed