{"_id":"662ceb7d95d884fc3909d8d2","slug":"bihar-news-many-people-injured-in-head-on-collision-between-two-cars-in-sheikhpura-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident Today: गलत दिशा से आई कार ने सामने वाली गाड़ी को टक्कर मार उड़ाया, पलटती हुई 20 फीट दूर खेत में गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident Today: गलत दिशा से आई कार ने सामने वाली गाड़ी को टक्कर मार उड़ाया, पलटती हुई 20 फीट दूर खेत में गिरी
Sat, 27 Apr 2024 05:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शेखपुरा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 27 Apr 2024 05:41 PM IST
सार
Sheikhpura News: शेखपुरा के बरबीघा में दो कारों की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई, जिससे एक कार उड़ती हुई दूर खेत में जा गिरी। इस घटना में दोनों गाड़ियों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के शेखपुरा जिले के नगर परिषद बरबीघा क्षेत्र के मिशन चौक के पास दो कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में दोनों कार के जहां परखच्चे उड़ गए, वहीं दोनों कारों में सवार कुल तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि एक कार सड़क से नीचे 20 फीट दूर खेतों में जा गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा में भर्ती कराया गया। हालांकि सभी की जान खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान शेखपुरा नगर क्षेत्र के अहियापुर मोहल्ला निवासी सब्बि अहमद, नालंदा जिला के बिहार शरीफ थाना क्षेत्र के लालबाग मोहल्ला निवासी सौरभ कुमार और रौशन कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, सौरभ कुमार शेखपुरा से वापस बिहार शरीफ लौट रहे थे। मिशन थाना से ठीक पहले कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रहे सब्बि अहमद ने कार से नियंत्रण खोकर सौरभ कुमार की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जहां सौरभ कुमार की गाड़ी खेतों में दूर जा गिरी। वहीं, सब्बि अहमद के गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। इस घटना में दोनों गाड़ी पर सवार तीनों युगों की जान बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन