फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Many brothers died due to drowning in Ganga river matihani begusarai bihar police

Bihar News : गंगा नदी में पांच भाई डूबे, तीन की हुई मौत; एक दूसरे को बचाने में गई जान

Sun, 09 Mar 2025 05:04 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 09 Mar 2025 05:04 PM IST
सार

Bihar : बिहार में एक साथ तीन भाइयों की मौत हो गई। यह खबर मिलते ही 
 पूरे गांव में हाहाकार मच गया। शव की तलाश करने में गांव के लोग जुटे हुए  हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Many brothers died due to drowning in Ganga river matihani begusarai bihar police
बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को

विस्तार

बेगूसराय में गंगा स्नान करने के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। गंगा स्नान करने के दौरान एक ही परिवार के पांच भाई डूब गए, जिसमें दो भाइयों को ग्रामीणों ने किसी तरह बचा लिया। लेकिन तीन भाई की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई है। तीन भाइयों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय गोताखोर और ग्रामीणों की मदद से दो भाइयों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है, जबकि तीसरे के शव की तलाश की जा रही है। मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी गंगा घाट की है। मृतक युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के छितरौर गांव के रहने वाले सुधीर यादव का पुत्र सत्यम कुमार और अविनाश कुमार और मुकेश कुमार के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि आपस में करने वाले दो सहोदर भाई एवं एक चचेरे भाई है।

विज्ञापन

एक दूसरे को बचाने के चक्कर में डूबे 
घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पांच भाई गंगा नदी में स्नान करने गये थे। तभी अचानक सभी डूबने लगे।  पांचों एक-दूसरे को बचाने की कोशिश करने लगे। लेकिन बचाने के चक्कर में पांचों भाई डूब गए। पांचों भाई को डूबते देख वहां मौजूद ग्रामीण हल्ला करने लगे। इतने में कुछ ग्रामीण और गोताखोर उनको बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह दो युवकों को डूबने से बचा लिया, लेकिन तीन युवकों को बचाया नहीं जा सका तीनों भाई गंगा नदी में डूब गये।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने  घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मटिहानी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फिर शव को निकालने की मशक्कत शुरू हो गई घटना की सूचना काफी कोशिश के बाद दो युवकों का शव गंगा नदी के पानी से बरामद किया है, जबकि तीसरे युवक की तलाश की जा रही है। फिलहाल दोनों युवक की मौत की खबर लगते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि 

मरने वाले आपस में चचेरे भाई हैं। वही इस घटना के संबंध में मटिहानी थाना अध्यक्ष ने बताया है कि आज स्नान करने के दौरान तीन युवक की डूबने से मौत हुई है, जिसमें दो युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। तीसरे युवक के शव की तलाश की जा रही है।

बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को

बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को

बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को

बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को

बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को

बेगूसराय में एक साथ गंगा स्नान करने के दौरान पांच भाई डूबे। तीन भाई की डूबने से हुई मौत। लोग को

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed