{"_id":"66fbe20065a5b4ecd40588c0","slug":"bihar-news-in-begusarai-a-mob-brutally-beat-up-a-youth-on-charges-of-mobile-theft-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में भीड़ ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, मोबाइल चोरी के आरोप में हुई यह घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में भीड़ ने एक युवक को बेरहमी से पीटा, मोबाइल चोरी के आरोप में हुई यह घटना
Tue, 01 Oct 2024 05:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 01 Oct 2024 05:21 PM IST
सार
Begusarai News: थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है और मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करती भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में भीड़ का एक बार फिर क्रूर चेहरा सामने आया है, जहां मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना नगर थानाक्षेत्र के कचहरी रोड की है, जहां आरोपी युवक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और फिर जमकर पीटा। इस दौरान युवक लगातार रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी और मारपीट जारी रखी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, युवक मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद लोग गुस्से में आकर उसकी पिटाई करने लगे। घटना की गंभीरता को देखते हुए किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पुलिस थोड़ी देर और नहीं पहुंचती तो युवक की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
क्यों फूटा लोगों का गुस्सा?
स्थानीय लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से वे परेशान थे और कोई चोर पकड़ा नहीं जा रहा था। इस बार जब युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसलिए उन्होंने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पुलिस ने युवक को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया है। जिस व्यक्ति का मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया गया था, उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है और मामले की जांच की जा रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामला बना सामाजिक मुद्दा
इस घटना ने एक बार फिर भीड़तंत्र की खतरनाक स्थिति को उजागर किया है, जहां कानून हाथ में लेकर किसी आरोपी को सजा देने की कोशिश की जाती है। ऐसे मामलों में लोगों को संयम बरतने और कानून व्यवस्था में विश्वास बनाए रखने की आवश्यकता है।