फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Giriraj Singh demanded to declare Begusarai as flood affected area, compensation for farmers

Bihar: बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग, केंद्रीय मंत्री ने किसानों के लिए मुआवजा भी मांगा

Mon, 23 Sep 2024 03:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 23 Sep 2024 03:04 PM IST
सार

Begusarai News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण लगभग एक लाख हेक्टेयर जमीन प्रभावित हो चुकी है और लोगों के बीच डर का माहौल है।

विज्ञापन
Bihar News: Giriraj Singh demanded to declare Begusarai as flood affected area, compensation for farmers
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मटिहानी विधानसभा क्षेत्र समेत कई इलाके प्रभावित हो रहे हैं। बाढ़ के चलते लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं और कई घर गंगा में समा गए हैं। इस संकट के मद्देनजर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की। उसमें उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि बेगूसराय को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित किया जाए।

विज्ञापन

 
गिरिराज सिंह ने कहा कि बाढ़ के कारण लगभग एक लाख हेक्टेयर जमीन प्रभावित हो चुकी है और लोगों के बीच डर का माहौल है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन इलाकों में बांधों में रिसाव हो रहा है, उसे तुरंत ठीक किया जाए, क्योंकि अगर समय रहते बांधों की मरम्मत नहीं की गई तो पूरा बेगूसराय बाढ़ की चपेट में आ सकता है। उन्होंने बेगूसराय में डेढ़ लाख हेक्टेयर उपजाऊ भूमि के प्रभावित होने का हवाला देते हुए किसानों के लिए मुआवजे की मांग भी की, ताकि उनकी फसलों का नुकसान कम किया जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने भी क्षेत्र की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण कई घर गंगा में समा गए हैं। उन्होंने रिंग बांध बनाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर सही समय पर रिंग बांध का निर्माण हो जाता, तो इलाके के लोग बाढ़ से सुरक्षित रहते। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ राहत कार्यों की सराहना की, लेकिन राज्य सरकार से दीर्घकालिक समाधान की मांग की।
 
वहीं, सांसद गिरिराज सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अधिक राहत और सहायता की मांग की। साथ ही यह आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाएंगे, ताकि बेगूसराय जिले को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित कर आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed