फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News gaya-howrah train murder case bihar police investigation found Husband wife property dispute

Bihar: पांच लाख रुपये में पत्नी ने पति को ट्रेन में मरवाया; साथ देने वाला भाई गिरफ्तार, महिला और शूटर फरार

Thu, 27 Mar 2025 06:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 06:34 PM IST
सार

Train Murder Case: पांच लाख रुपये में पत्नी ने पति को ट्रेन में मरवा दिया। वहीं, साथ देने वाले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी और शूटर फरार हैं।

विज्ञापन
Bihar News gaya-howrah train murder case bihar police investigation found Husband wife property dispute
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीसराय जिले में गुरुवार को रेल पुलिस ने प्रेसवार्ता कर धर्मेंद्र साह हत्याकांड का खुलासा किया है। इसमें बताया कि संपत्ति विवाद में गया-हावड़ा ट्रेन में धर्मेंद्र साह की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में रेलवे पुलिस और एसटीएफ ने मुख्य आरोपी चंदन कुमार को बड़हिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी चंदन, मृतक धर्मेंद्र साह का साला है। 

विज्ञापन


रेलवे डीएसपी एजाज हाफिज मानी ने बताया, 21 जनवरी को किऊल स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास धर्मेंद्र साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र की पत्नी आरती देवी और उसके भाई चंदन ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने पांच लाख रुपये में शूटर हायर कर हत्या करवाई थी।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ई-रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या, वाहन के फ्रंट ग्लास पर फायरिंग के निशान
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का पत्नी से पांच साल से संपत्ति विवाद चल रहा था। इसी कारण वह खगड़िया में रह रहे थे। 21 जनवरी को वह एक केस के सिलसिले में लखीसराय कोर्ट आए थे। शाम को गया-हावड़ा ट्रेन से लौटते वक्त शूटरों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।  

यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े बैंक लूट का प्रयास, कर्मी की तत्परता से भागे लुटेरे, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले में पुलिस पहले ही शेखपुरा के सूरज कुमार को पुणे से और सत्यम कुमार को बड़हिया से गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी चंदन भी पकड़ा गया है। हालांकि, धर्मेंद्र की पत्नी आरती देवी और शूटर अब भी फरार हैं। रेलवे पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed