फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: Flood victims blocked the road demanding compensation, vehicles remained stuck for six hours

Bihar News: बाढ़ पीड़ितों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम, छह घंटे तक फंसी रहीं गाड़ियां

Thu, 18 Sep 2025 07:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 18 Sep 2025 07:18 PM IST
सार

Bihar News: ग्रामीणों ने कहा कि सीओ और बीडीओ हमेशा कहते हैं कि एक-दो दिन में पैसा मिलेगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। हम चार दिनों से लगातार सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।

विज्ञापन
Bihar News: Flood victims blocked the road demanding compensation, vehicles remained stuck for six hours
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में बाढ़ पीड़ितों ने सरकार से मुआवजा नहीं मिलने के विरोध में सड़क जाम किया। उदयपुर के पास मुंगेर-बरियारपुर एनएच 80 मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने अपने आक्रोश का इजहार किया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को 7,000 रुपए की सहायता राशि मिलने वाली थी, लेकिन अधिकांश लोगों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। कुछ को राशि मिली है, लेकिन अधिकतर को इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पढ़ें: जमालपुर कारखाना ने फिर रचा इतिहास, 7 माह में 49 बीटीपीए

विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पाकर नयाराम नगर के थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। इस दौरान दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। कई एम्बुलेंस भी जाम में फंसी रहीं।करीब छह घंटे के प्रयास के बाद जमालपुर से  राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा देने का भरोसा दिया। इसके बाद मार्ग परिचालन सामान्य हो सका।

ग्रामीणों ने कहा कि सीओ और बीडीओ हमेशा कहते हैं कि एक-दो दिन में पैसा मिलेगा, लेकिन अब तक कुछ नहीं मिला। हम चार दिनों से लगातार सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed