Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CPI workers protested in front of Union Minister Giriraj Singh in Begusarai

Bihar Election : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने हंगामा; भाजपा जिलाध्यक्ष के गृह क्षेत्र में भारी विरोध

Sat, 04 Oct 2025 09:55 AM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 09:55 AM IST
सार

बेगूसराय जिले के बखरी अनुमंडल में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और विधायक सूर्यकांत पासवान के समर्थक आमने-सामने हो गए। अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों ने करीब 10 मिनट तक जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
Bihar News: CPI workers protested in front of Union Minister Giriraj Singh in Begusarai
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के समर्थक और विधायक सूर्यकांत पासवान के समर्थक शुक्रवार को आमने-सामने हो गए। दोनों ओर से करीब 10 मिनट तक जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने काफिले के साथ मौके से चले गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना बखरी अनुमंडल में अनुमंडल स्तरीय अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हुई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इस कार्यक्रम में पहुंचे थे, वहीं स्थानीय विधायक सूर्यकांत पासवान भी अपने समर्थकों के साथ उपस्थित थे। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी का सिलसिला शुरू हो गया, जिसमें भाजपा और सीपीआई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के सामने जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन


सीपीआई समर्थकों का आरोप था कि बिहार सरकार की इस योजना को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने स्तर से हाईजैक कर क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा कि बखरी में अनुमंडलीय अस्पताल की योजना एक साल पहले से स्वीकृत है और इसे पहले ही शिलान्यास करवा लिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि यह क्रेडिट लेने का मामला नहीं है, बल्कि जनता की सुविधा बहाल करने का मसला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार, मोहाली में होगा मुकाबला


विधायक ने आगे कहा कि हरी गिरी धाम गढ़पुरा में भी बाउंड्री का जो काम शुरू हुआ है, वह बिहार सरकार की योजना है, लेकिन केंद्रीय मंत्री और सांसद इसका क्रेडिट लगातार ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार, यह कार्यक्रम भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा के गृह क्षेत्र बखरी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन परिस्थितियों में नारेबाजी शुरू हुई। हालांकि राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बखरी विधानसभा सीट एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी।

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बखरी विधानसभा सीट एनडीए और महागठबंधन दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में यह देखना जरूरी होगा कि भाजपा के जिला अध्यक्ष के गृह क्षेत्र में उनका प्रदर्शन कैसा होता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed