फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: administration seals two clinics after two pregnant women deaths ima protest

बिहार: दो प्रसूताओं की मौत के बाद जमुई में बड़ी कार्रवाई, नीमा का जीपी पॉलिक्लिनिक सील; जानें पूरा मामला

Tue, 06 Oct 2026 04:01 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Tue, 06 Oct 2026 04:01 PM IST
सार

जमुई में दो प्रसूताओं की मौत के बाद प्रशासन ने निजी क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नीमा स्थित GP पॉलिक्लिनिक में छापेमारी के दौरान डॉक्टर की अनुपस्थिति और दस्तावेजों से जुड़ी खामियां मिलने पर उसे सील कर चार मरीज सदर अस्पताल भेजे गए।

 

विज्ञापन
Bihar News: administration seals two clinics after two pregnant women deaths ima protest
सील की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई सदर अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद जिला प्रशासन ने निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार देर शाम जमुई-खैरा मार्ग के नीमा स्थित GP पॉलिक्लिनिक पर SDM सौरभ कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। टीम में CO, BDO और पुलिस बल के जवान भी शामिल थे।

विज्ञापन

जांच के दौरान प्रशासन ने क्लीनिक में कई अनियमितताएं मिलने की बात कही। प्रशासन के अनुसार, छापेमारी के समय क्लीनिक में कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं था। क्लीनिक के बोर्ड पर डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मनीष कुमार और डॉ. आफताब आलम के नाम दर्ज थे, लेकिन इनमें से कोई डॉक्टर मौके पर नहीं मिला। इसके अलावा क्लीनिक के वैध रजिस्ट्रेशन, आवश्यक दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठे। इसके बाद SDM के निर्देश पर GP पॉलिक्लिनिक को तत्काल सील कर दिया गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान क्लीनिक में चार मरीज भर्ती मिले। प्रशासन ने मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी को एंबुलेंस से जमुई सदर अस्पताल भेज दिया, जहां उनका उपचार कराने की व्यवस्था की गई।

इससे एक दिन पहले प्रसूता मौत मामले में चर्चा में आए डॉ. शालिनी सिंह के निजी क्लीनिक मातृत्व सेवा सदन को भी प्रशासन ने सील किया था। लगातार दो दिनों में दो निजी क्लीनिकों पर कार्रवाई के बाद जिले के निजी स्वास्थ्य संस्थानों में हड़कंप की स्थिति है।

इधर, प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में IMA ने आपात बैठक की। एसोसिएशन ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई और डीएम व सिविल सर्जन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया है। प्रशासन और चिकित्सकों के बीच इस कार्रवाई को लेकर टकराव की स्थिति बनती दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed