{"_id":"65dad8f4cd213e7e030cc9ea","slug":"bihar-news-accident-today-in-begusarai-bachhwara-women-died-in-bihar-accident-news-in-hindi-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident News: ट्रक से टक्कर के बाद भागते स्कॉर्पियों ने पांच को कुचला, महिला की मौत; बेगूसराय में हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident News: ट्रक से टक्कर के बाद भागते स्कॉर्पियों ने पांच को कुचला, महिला की मौत; बेगूसराय में हुई घटना
Sun, 25 Feb 2024 11:36 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:36 AM IST
सार
Accident News: बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पांच लोगों को जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज बछबारा पीएचसी में चल रहा है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ट्रक से टक्कर के बाद भागते स्कॉर्पियों ने चार को कुचला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना बछवारा थाना क्षेत्र के रानी तीन की है। मृत महिला की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के रानी 3 के रहने वाले रामबच्चन यादव की पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है। जबकि घायलों की पहचान स्वीटी कुमारी, शिवानी कुमारी, आनंद कुमार, ममता देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि रीना देवी अपनी महिला मित्र के साथ रानी चौक पर सब्जी खरीदने के लिए गई थी। उन्होंने बताया कि जब सब्जी खरीद कर सब लोग वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो ने भगाने के दौरान जबरदस्त ठोकर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
आनन-फानन में सभी को उठाकर इलाज के लिए बछवारा पीएचसी लाया गया, जहां रीना देवी की स्थिति गंभीर को देखते हुए डॉक्टर ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही रीना देवी की मौत हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन