फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar News: 22-year-old youth dies a painful death due to electric shock in Parbatta

Bihar News: परबत्ता में करंट लगने से 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, घर में पसरा मातम

Mon, 04 Aug 2025 08:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 08:04 PM IST
सार

Bihar: राजा कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है। परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: 22-year-old youth dies a painful death due to electric shock in Parbatta
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित रहीमपुर मोड़ पर सोमवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अहले सुबह अपनी डब्बा दुकान में काम कर रहे 22 वर्षीय राजा कुमार की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजा कुमार, जो वासुदेव दास के पुत्र थे, रोज की तरह अपनी दुकान में काम कर रहे थे। सावन माह के अंतिम सोमवार को कांवरियों की भीड़ कम होने के बाद वे दुकान में लगे बल्ब को होल्डर से निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी उन्हें तेज बिजली का झटका लगा। करंट लगते ही वे अचेत होकर गिर पड़े।

विज्ञापन


पढ़ें:  'वोटर लिस्ट से नाम कटने पर बौखलाए राजद-कांग्रेस, वोगस कार्ड से जीतते रहे हैं चुनाव', मांझी ने कसा तंज

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें परबत्ता अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजा कुमार अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और अविवाहित थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है। परबत्ता थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed