Bihar News: तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम
Bihar: बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। मौसम शांत होने पर गोखुल अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित एक बगीचे की ओर गया। तभी अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर गोखुल गंभीर रूप से झुलस गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में बुधवार की शाम प्रकृति का कहर टूटा। तेज आंधी और बारिश के बीच हुए वज्रपात की चपेट में आकर 14 वर्षीय गोखुल कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब 5:00 बजे अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। मौसम शांत होने पर गोखुल अपने दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित एक बगीचे की ओर गया। तभी अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर गोखुल गंभीर रूप से झुलस गया।
पढ़ें: आकाशीय बिजली गिरने से छात्रा की मौत, तीन सहेलियां बाल-बाल बचीं; परिजन बेसुध
परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, संग्रामपुर लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गोखुल कुमार, शंभू यादव का इकलौता पुत्र था। उसकी असामयिक मृत्यु से गांव के लोगों में गहरा शोक व्याप्त है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंचल अधिकारी निशीथ नंदन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नियमानुसार जो भी मुआवजा निर्धारित है, वह पीड़ित परिजनों को अविलंब प्रदान किया जाएगा।
गोकुल चक गांव में भी वज्रपात से किशोर घायल
इधर, टेटिया बंबर प्रखंड क्षेत्र के धौरी पंचायत अंतर्गत गोकुल चक गांव में भी वज्रपात की घटना हुई। गांव निवासी आशुतोष कुमार का 17 वर्षीय पुत्र बुद्ध नारायण बुधवार की शाम अपने घर के समीप बैठा था, तभी अचानक वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। सामुदायिक स्वास्थ्य प्रबंधक (बीसीएम) सुनील कुमार ने बताया कि घायल किशोर खतरे से बाहर है और उसका इलाज किया जा रहा है। उसे सलाइन चढ़ाई जा रही है।