फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Major theft in a jewellery shop in Munger, goods worth more than Rs 10 lakh missing

Bihar: मुंगेर में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, 10 लाख से अधिक का माल गायब; चेंबर ने आंदोलन की चेतावनी दी

Sat, 23 Aug 2025 02:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Aug 2025 02:11 PM IST
सार

Bihar: शशिधर वर्मा रोजाना की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि पीछे से शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया है। चोरों ने लॉकर को तोड़कर उसमें रखी सभी ज्वेलरी और ज्वेलरी बनाने के सामान भी चोरी कर लिए।

विज्ञापन
Bihar: Major theft in a jewellery shop in Munger, goods worth more than Rs 10 lakh missing
भीषण चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर) के हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र के हाट बाजार स्थित मां शारदा ज्वेलर्स में बीती शुक्रवार की रात चोरों ने सटर तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। अनुमान है कि चोरों ने 10 लाख रुपये से अधिक की ज्वेलरी व अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। घटना की सूचना पर हवेली खड़गपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुकान मालिक शशिधर वर्मा रोजाना की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि पीछे से शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया है। चोरों ने लॉकर को तोड़कर उसमें रखी सभी ज्वेलरी और ज्वेलरी बनाने के सामान भी चोरी कर लिए। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाजार में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कुछ दिन पहले एक इलेक्ट्रिकल दुकान में भी चोरी हुई थी, लेकिन पुलिस अब तक उस मामले का भी उद्भेदन नहीं कर पाई।

विज्ञापन


पढे़ं: बिहार की वोटर लिस्ट में दो पाकिस्तानी नागरिकों का नाम, आधार और वोटर आईडी भी बने; अब कार्रवाई हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

चेंबर ऑफ कॉमर्स शाखा हवेली खड़गपुर के अध्यक्ष अंजनी ठाकुर ने पुलिस गश्ती और निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारी चिंतित हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो चेंबर चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

वहीं, थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को चोरी की घटना की सूचना मिली है। मौके पर जांच की जा रही है। अभी तक दुकानदार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी और चोरों की पहचान कर मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed