फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar: RJD MLA enraged after cheque bounces, accuses doctor of serious charges

Bihar: प्रसव पीड़ा से मौत, मुआवजे का चेक बाउंस…गुस्से में विधायक और परिवार ने सड़क पर काटा बवाल; खूब हंगामा

Fri, 19 Sep 2025 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 19 Sep 2025 06:15 PM IST
सार

Bihar News:  विधायक विजय कुमार सिंह पीड़ित परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने रमेश चौक जाम कर दिया और बीच सड़क पर धरना देते हुए कहा कि डॉ. लालसा सिंहा ने धोखाधड़ी की है। पढ़ें पूरा मामला

विज्ञापन
Bihar: RJD MLA enraged after cheque bounces, accuses doctor of serious charges
धरने पर बैठे विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के औरंगाबाद जिले में एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। मामला एक प्राइवेट अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और जुड़वां बच्चों की मौत का है। परिजनों का आरोप है कि मौत डॉक्टर की लापरवाही से हुई। हंगामे के बाद नबीनगर के राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबल्यू सिंह ने बीच-बचाव करते हुए पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये नकद और 23 लाख रुपये का चेक दिलवाया था।

विज्ञापन

लेकिन पीड़ित परिवार का दर्द और बढ़ गया जब वह चेक बाउंस हो गया। परिजन जब अस्पताल संचालिका सह प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. लालसा सिंहा से संपर्क करने पहुंचे तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। आरोप है कि डॉक्टर ने न केवल मुआवजा देने से इनकार कर दिया, बल्कि बैंक से पेमेंट भी स्टॉप करवा दिया।

विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को विधायक विजय कुमार सिंह पीड़ित परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने रमेश चौक जाम कर दिया और बीच सड़क पर धरना देते हुए कहा कि डॉ. लालसा सिंहा ने धोखाधड़ी की है। विधायक ने आरोप लगाया कि जिलाधिकारी (डीएम) भी डॉक्टर का पक्ष ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गोपालगंज में छत की ढलाई बनी काल, करंट की चपेट में ठेकेदार व दो मजदूरों की मौत; गांव में मातम

IMA उतरा बचाव में
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) डॉक्टरों के समर्थन में आ गया। उनका कहना है कि महिला की मौत लापरवाही से नहीं, बल्कि गंभीर स्थिति के कारण हुई थी। डॉक्टर जान बचाने की कोशिश करते हैं, जान नहीं लेते। हालांकि मुआवजे की रकम और चेक बाउंस पर IMA चुप्पी साध गया।

परिजनों की मांगें
विधायक और परिजनों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर डॉ. लालसा सिंहा पर आपराधिक मामला दर्ज करने, मुआवजा राशि तुरंत दिलाने और अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विधायक का बयान
विधायक डबल्यू सिंह ने कहा कि मृतका पूनम देवी 13 साल बाद मां बनने वाली थीं। लेकिन डॉक्टर की लापरवाही से उनकी और उनके जुड़वां बच्चों की मौत हो गई। अब डॉक्टर ने दिए गए चेक का पेमेंट रुकवाकर परिजनों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि वे हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed