फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Sleeping man shot dead in Begusarai news in Hindi

Bihar Crime: बेगूसराय में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दिन में हुए विवाद के चलते घटना को अंजाम दिया गया

Tue, 21 Oct 2025 07:17 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Oct 2025 07:17 PM IST
सार

Bihar Crime: बबलू सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपियों के परिवार के बीच सोमवार को कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुराने विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया गया माना जा रहा है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Sleeping man shot dead in Begusarai news in Hindi
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की रात के समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के अनुसार, मीनापुर निवासी 50 वर्षीय बसंत कुमार उर्फ नांगो, रामउदित सिंह के पुत्र, अपने घर में सो रहे थे।

विज्ञापन


उनके भाई बबलू सिंह ने बताया कि बसंत कुमार रात लगभग 11 बजे खाना खाकर सोने चले गए थे और बबलू भी बगल के कमरे में सो गए। लगभग 3 बजे रात, बबलू ने गोली चलने की आवाज सुनी। जब उन्होंने बाहर देखा तो अशोक सिंह, राजाराम सिंह और अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए हथियार लेकर भागते हुए दिखाई दिए। आरोपियों ने कहा कि हमसे लड़ने का यही अंजाम होता है और आगे भी ऐसा होगा।
विज्ञापन


पढे़ं: मां के खिलाफ बेटा, बेटे को चुनौती देने उतरे पिता; बिहार चुनाव में कहां हो रहा ऐसा दंगल?

विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू सिंह ने बताया कि मृतक और आरोपियों के परिवार के बीच सोमवार को कचरा फेंकने को लेकर विवाद हुआ था। इसी पुराने विवाद के चलते हत्या को अंजाम दिया गया माना जा रहा है। सूचना मिलने पर मटिहानी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बेगूसराय एसपी मनीष भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी ली। मटिहानी थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। फिलहाल दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि दिन में हुए मामूली विवाद ने रात में जानलेवा रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed