{"_id":"65f4524fdd221fe0f8000cd2","slug":"bihar-crime-rape-of-elderly-woman-after-entering-her-house-in-jamui-police-arrested-accused-youth-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: जमुई में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: जमुई में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; युवक ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 15 Mar 2024 07:21 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 15 Mar 2024 07:21 PM IST
सार
Jamui Crime: खैरा थानाध्यक्ष शशिभूषण झा ने जानकारी बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक घर में घुसकर एक शराबी युवक ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक द्वारा एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के चन्द्रशैली गांव निवासी सुमन झा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक किसी काम से बगल के गांव गया था। तभी शराब के नशे में धुत युवक एक बुजुर्ग महिला के घर में घुस गया। फिर महिला को अकेली देख उससे दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई, जिसके बाद मौका मिलते ही शराबी युवक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
इधर, बुजुर्ग महिला ने होश आने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद परिजन की मदद से उक्त महिला खैरा थाने पहुंची। जहां पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिससे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, घटना को लेकर खैरा थानाध्यक्ष शशिभूषण झा ने जानकारी बताया कि खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव के एक घर में घुसकर एक शराबी युवक ने बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। साथ ही पीड़िता महिला को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।