{"_id":"66ab59f13e1c2adc3304909d","slug":"bihar-crime-four-accused-arrested-with-weapons-in-begusarai-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के थे फिराक में; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: हथियार के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने के थे फिराक में; पुलिस ने ऐसे की कार्रवाई
Thu, 01 Aug 2024 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:18 PM IST
सार
Bihar: बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर भारी सफलता हाथ लगी है। जहां चार कुख्यात अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी रतनपुर थाने की पुलिस ने की है।
विज्ञापन
सभी आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय पुलिस ने हथियार के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चार कुख्यात अपराधी एक जगह एकत्रित होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। तभी इसकी सूचना बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार को लगी।
विज्ञापन
एसपी मनीष कुमार ने एक टीम सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में गठन किया। इसी सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा चरो तरफ घेराबंदी कर के चारों अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों अपराधी के पास से दो पिस्टल और गोली भी बरामद किया है।
विज्ञापन
एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि चार अपराधी एक जगह एकत्रित होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में था। तभी चारों अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से दो पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। एसपी मनीष कुमार ने बताया है कि सुजीत कुमार कुख्यात अपराधी था और चेरीया बरियारपुर में पुलिस पर फायरिंग किया था।
विज्ञापन
उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी। कल शाम में सूचना मिली कि सुजीत कुमार अपने चार साथी के साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। तभी इसकी गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि चारों अपराधी कुख्यात अपराधी है। और इन सभी पर कई लूट रंगदारी सहित कई अन्य मामला इस पर दर्ज है।