फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Crime: Deadly attack on land dealer in broad daylight in Begusarai

Bihar Crime: दिनदहाड़े जमीन कारोबारी पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच भागकर बचाई जान; इलाके में दहशत

Thu, 11 Jul 2024 12:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Jul 2024 12:27 PM IST
सार

Bihar News: बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। अपराधी लगातार बड़ी-बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस उनके सामने कहीं ना कहीं बौनी साबित होती नजर आ रही है। 
 

विज्ञापन
Bihar Crime: Deadly attack on land dealer in broad daylight in Begusarai
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक जमीन कारोबारी को गोली मारकर घायल कर दिया। इस अंधाधुंध फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं घायल युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डीआरसीसी कार्यालय के समीप की है। घायल युवक की पहचान नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी विष्णु देव यादव का 35 वर्षीय पुत्र मिंटू यादव के रुप में हुई। बताया जाता है की मिंटू यादव एक जमीन का कारोबार करता है।
विज्ञापन


ये मामला जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ है। इसी रंजिश में बाइक सवार बदमाशों ने आज घटना को अंजाम दिया है। आज अपने जमीन पर मिंटू यादव मौजूद था, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने पहुंच कर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दी, जिसमें तीन गोली मंटू यादव को लग गई है। घायल स्थिति में भी मंटू यादव भागने का प्रयास किया, लेकिन अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग करते रहे। हालांकि गोलियों की आवाज सुनकर जब तक स्थानीय लोग पहुंचे, तब तक हथियार लहराते बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed