Bihar Crime: मुंगेर में आंगनबाड़ी सेविका की गला दबाकर हत्या, रसोई घर के आगे पड़ा मिला शव; दहशत में लोग
Munger Crime: तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लगता है कि सेविका की गला दबाकर हत्या कर शव को घटनास्थल पर लिटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुंगेर के तारापुर प्रखंड के लौना पंचायत के सेहरा बिंद टोला केंद्र संख्या 39 की आंगनवाड़ी सेविका का शव घर में किचन के पास मिला। मृतका की पहचान रीना कुमारी के तौर पर की गई है। मामले का खुलासा तब हुआ जब सुबह रीना कुमारी के ससुर की नींद खुली तो देखा कि बहू रसोई घर के सामने गिरी पड़ी है। वहीं, जब उन्होंने आस पास लोगों को बुलाया तो सभी लोगों ने देखा कि सेविका रीना कुमारी की गला दबाकर किसी ने हत्या कर शव को रसोई घर के पास रख दिया।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर थानाध्यक्ष सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने मृतका के ससुर से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, रीना कुमारी ने दस वर्ष पूर्व अपने ही गांव के मांझी जाति के युवक से शादी की थी। रीना का पति नागेंद्र मांझी मुंबई में काम करता है और सेविका अपने आठ वर्षीय बच्चे और ससुर के साथ लौना गांव में रहती है।
मृतका के ससुर विरो मांझी ने बताया कि हमारी किसी से दुश्मनी नहीं है। घटना कैसे हुई हमें मालूम नहीं है। कुछ स्थानीय ग्रामीणों ने स्थल पर दबी जुबान से महिला के अवैध संबंध के कारण हत्या होने की आशंका जताई है।
वहीं, तारापुर एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि मृतका लौना गांव की रहने वाली है। वह आंगनवाड़ी में सेविका के पद कार्यरत थी। आगनवाड़ी केंद्र से कुछ दूरी पर घर है। उन्होंने कहा शव को देखकर ऐसा लगता है कि सेविका की गला दबाकर हत्या कर शव को घटनास्थल पर लिटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिला के शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।