फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Bribery racket busted in Khagaria woman sub-inspector and chowkidar arrested red handed

Bihar: खगड़िया नगर थाना में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, महिला सब इंस्पेक्टर और चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 05 Aug 2025 04:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 05 Aug 2025 04:14 PM IST
सार

Bihar: गिरफ्तारी के बाद दोनों को निगरानी विभाग की टीम पटना ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय या जिला पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Bribery racket busted in Khagaria woman sub-inspector and chowkidar arrested red handed
खगड़िया नगर थाना में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली एक बड़ी कार्रवाई में निगरानी विभाग की टीम ने नगर थाना में पदस्थापित एक महिला सब इंस्पेक्टर और एक चौकीदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला अधिकारी की पहचान सब इंस्पेक्टर सीमा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार चौकीदार का नाम वीरू पासवान बताया गया है।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को दोनों आरोपियों के खिलाफ घूसखोरी की शिकायत पहले से मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर मंगलवार को जाल बिछाया गया और जैसे ही दोनों ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने मौके पर ही उन्हें धर दबोचा।

विज्ञापन


पढ़ें: CRPF प्रशिक्षण केंद्र में 218 रिक्रूट्स का दीक्षांत समारोह संपन्न, अब देश सेवा के लिए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद दोनों को निगरानी विभाग की टीम पटना ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय या जिला पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। इस घटना के बाद खगड़िया जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, और आम लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed