फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Board 10th Result: Kritika of Begusarai secured 9th position in Bihar, dreams of becoming IAS

Bihar Board 10th Result: बेगूसराय की कृतिका ने बिहार में हासिल किया 9वां स्थान, IAS बनने का है सपना

Sat, 29 Mar 2025 05:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Mar 2025 05:09 PM IST
सार

Bihar Board Matric Result: टॉपर कृतिका कुमारी ने कहा कि मुझे हमेशा से IAS बनने का सपना था और इस शानदार रिजल्ट से मेरा आत्मविश्वास और बढ़ गया है। आगे भी कड़ी मेहनत करूंगी ताकि यह सपना हकीकत बन सके।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result: Kritika of Begusarai secured 9th position in Bihar, dreams of becoming IAS
परिवार के साथ विजय चिन्ह दिखातीं टॉपर कृतिका शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 के घोषित परिणामों में बेगूसराय जिले की मंझौल पंचायत-4 निवासी कृतिका कुमारी ने पूरे राज्य में 9वां स्थान हासिल कर अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया है। इस सफलता से पूरे गांव में जश्न का माहौल है। कृतिका ने उमस शिउरी स्कूल से पढ़ाई करते हुए 96.2% अंक अर्जित किए हैं। अपनी सफलता पर कृतिका कुमारी ने कहा कि मुझे हमेशा से IAS बनने का सपना था और इस शानदार रिजल्ट से मेरा आत्मविश्वास और बढ़ गया है। आगे भी कड़ी मेहनत करूंगी ताकि यह सपना हकीकत बन सके।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:मैट्रिक परीक्षा में मुजफ्फरपुर की छात्राओं का जलवा, जिले से तीन टॉपर टॉप-10 में शामिल
विज्ञापन

 
पिता वीडियोग्राफी का काम करते हैं
कृतिका के पिता कृष्ण मुरारी शर्मा वीडियो मिक्सिंग लैब और वीडियोग्राफी का काम करते हैं, जबकि उनकी मां किरण ज्योति हाउसवाइफ हैं। उनके दादा राजू कुमार भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कृतिका ने बताया कि मेरे माता-पिता और परिवार के सभी सदस्यों ने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आगे कहा कि मैंने गणित और विज्ञान के महत्वपूर्ण फॉर्मूलों को दीवार पर चिपका दिया था, ताकि हर वक्त उन पर नजर पड़ती रहे और पढ़ाई में सहूलियत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
‘स्कूल और कोचिंग दोनों जरूरी’
अपनी पढ़ाई के तरीके के बारे में बताते हुए कृतिका ने कहा कि स्कूल और कोचिंग दोनों का शिक्षा में अपना महत्व है। मैंने दोनों का संतुलन बनाए रखा और लगातार मेहनत की, जिसका यह शानदार नतीजा निकला। उनकी इस सफलता पर दादी संजू देवी, चाचा और बीएससी शिक्षक गोपाल शर्मा, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, बड़ी बहन जानवी स्मृति और छोटे भाई गोलू ने मिठाई खिलाकर बधाई दी।

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:पेंटर की बेटी बनी बिहार टॉपर, Ias बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं प्रिया
 
‘बेटियों की शिक्षा से बदलेगी तस्वीर’
कृतिका की इस सफलता पर पंचायत के मुखिया राजेश कुमार उर्फ रामलोली ने खुशी जताते हुए कहा कि हमारे पंचायत में अब शिक्षा का बेहतर माहौल बन रहा है। यह पूरे जिले के लिए गर्व का पल है कि हमारी बेटी ने बिहार टॉप-10 में स्थान पाया। इससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी।
 
IAS बनने का सपना, अब आगे की तैयारी शुरू
कृतिका के इस शानदार प्रदर्शन से उसके परिवार, स्कूल और गांव के लोग बेहद खुश हैं। अब उनका अगला लक्ष्य IAS बनकर देश की सेवा करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed