फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Begusarai News Father Carrying Son Dead Body on Shoulder Hospital Administration Exposed News in Hindi

Begusarai: न एम्बुलेंस, न स्ट्रेचर…बेटे के शव को कंधे पर रखे दिखा बेबस पिता; अस्पताल प्रशासन की खुली पोल

Thu, 30 May 2024 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 30 May 2024 02:53 PM IST
सार

Begusarai: बेगूसराय में एक तरफ जहां लू से लोग परेशान हैं और कई तरह के बीमारियों के शिकार हो रहे हैं, तो वहीं स्वास्थ्य विभाग की भी लापरवाही सामने आ रही है। जहां अस्पताल आए मरीजों को ना तो उचित इलाज ही मिल रहा है और ना ही शवों को ले जाने के लिए वाहन।
 

विज्ञापन
Bihar Begusarai News Father Carrying Son Dead Body on Shoulder Hospital Administration Exposed News in Hindi
बेटे के शव को कंधे पर ले जाता दिखा पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में इन दिनों प्रचंड गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। इसी कड़ी में बेगूसराय से एक मामला सामने आया है, जहां भीषण गर्मी की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो जाती है।  तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किस तरह एक व्यक्ति अपने बीमार बच्चे को बाइक से लेकर सदर अस्पताल आता है और उसकी मौत हो जाने के बाद उसे शव वाहन भी नसीब नहीं होता।

विज्ञापन


वह ई-रिक्शा से अपने बच्चे के शव को ले जाने के लिए मजबूर हो जाता है, जो कहीं ना कहीं स्वास्थ्य विभाग के दावों की भी पोल खोल रहा है और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही भी सामने आ रही है। गौरतलब है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजौरा निवासी आयुष कुमार की तबीयत आज अचानक बिगड़ गई और उसे तेज बुखार हो गया। परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बाद में परिजनों के द्वारा शव वाहन की मांग की गई तथा एम्बुलेंस की भी मांग की गई, लेकिन उसे कुछ भी मुहैया नहीं कराया गया। थक हारकर बच्चे के शव को ई-रिक्शा से लेकर वापस अपने घर चले गए। देखा जाए तो हाल के दिनों में गर्मी से पूरे जिले में लोग बेहाल हैं और ऐसे में खासकर बच्चे कई तरह के बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed