फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: Anti-social elements accused of vandalising Maa Kali's statue under construction

Bihar: मां काली की निर्माणाधीन मूर्ति के साथ छेड़छाड़, असामाजिक तत्वों पर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 04 Aug 2025 05:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 05:08 PM IST
सार

Bihar: घटना को लेकर स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने इसे आस्था के साथ खुला खिलवाड़ बताया है। समिति के सदस्यों का कहना है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया है, क्योंकि मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों की नजर है और इसी कारण लगातार इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।

विज्ञापन
Bihar: Anti-social elements accused of vandalising Maa Kali's statue under construction
मंदिर के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सदर बाजार के मोहनपुर मोहल्ले में मां काली की निर्माणाधीन मूर्ति को कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़कर पास के नाले में फेंक दिया। यह घटना सोमवार को मां शक्ति काली मंदिर नंबर-2 परिसर में हुई।

विज्ञापन

इस घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों और मंदिर समिति के सदस्यों ने इसे आस्था के साथ खुला खिलवाड़ बताया है। समिति के सदस्यों का कहना है कि यह कृत्य जानबूझकर किया गया है, क्योंकि मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों की नजर है और इसी कारण लगातार इस तरह की हरकतें की जा रही हैं।

विज्ञापन

वहीं, पूर्व वार्ड पार्षद और जन सुराज नेता रोहित सिंहा ने घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि यह आपसी विवाद का परिणाम है, जो वर्षों से चला आ रहा है। रोहित सिंहा ने आरोप लगाया कि प्रशासन को कई बार मामले की जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। हर बार सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूजा समाप्त होते ही प्रशासनिक अधिकारी और मंदिर समिति दोनों इस मामले को गंभीरता से नहीं लेते। इससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पेशी पर पटना सिविल कोर्ट आया कैदी चकमा देकर फरार, पुलिस कर रही तलाश

इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कुमार अभिषेक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना, अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। एसडीओ ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed