{"_id":"680ba6123fbaad563f053637","slug":"bihar-after-friday-prayers-in-begusarai-slogans-of-pakistan-murdabad-hindustan-zindabad-were-raised-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद-हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे, 'हमें बॉर्डर पर भेजिए मोदी जी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद-हिंदुस्तान जिंदाबाद के लगे नारे, 'हमें बॉर्डर पर भेजिए मोदी जी'
Fri, 25 Apr 2025 08:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:41 PM IST
सार
Juma Ki Namaz: जुमे की नवाज के बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मुसलमानों ने कहा, हमें बॉर्डर पर भेजिए मोदी जी, 200 प्रतिशत रिजल्ट देंगे।
विज्ञापन
विरोध करते हुए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में पाकिस्तान के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहा है। एक तरफ जहां हिंदूवादी संगठनों द्वारा लगातार प्रदर्शन और कैंडल मार्च निकाला जा रहा था। वहीं, अब इस कड़ी में मुसलमानों ने भी अपना रुख स्पष्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा वाकया मंसूरचक प्रखंड से सामने आया है। जहां जुमे के नवाज के बाद मुसलमानों ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। साथ ही बॉर्डर पार आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की मांग केंद्र सरकार से की। बता दें कि कश्मीर के पहलगाम में भारतीय पर्यटकों की हत्या के बाद देशभर में गुस्सा है। बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि उन्हें बॉर्डर पर भेजा जाए। कहा, हम 100 प्रतिशत नहीं, 200 प्रतिशत रिजल्ट देंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा, पाकिस्तान में घुसकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से पाकिस्तान पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। कहा कि पहले पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद सुरक्षा बलों को निशाना बनाता था। अब पर्यटकों पर हमला कर रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत सरकार को पाकिस्तान को उसकी औकात दिखानी चाहिए। पुतला दहन के बाद प्रदर्शनकारियों ने 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' और 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए। लोगों ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए वे हर बलिदान देने को तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार ने बदली मंत्रियों की जिम्मेदारी; देखें, अब किस जिले में कौन प्रभारी मंत्री