फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar Accident News: Hydra hits bike from front, driver dies on the spot; Two women seriously injured

Bihar Accident News: हाइड्रा ने सामने से बाइक को मारी टक्कर, चालक की मौके पर मौत; दो महिलाएं गंभीर घायल

Tue, 30 Jan 2024 12:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 30 Jan 2024 12:27 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: बेगूसराय में हाइड्रा ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर घायल हो गईं। घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar Accident News: Hydra hits bike from front, driver dies on the spot; Two women seriously injured
मृतक सरोज कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां तेज रफ्तार हाइड्रा ने एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के हरपुर चौक के पास की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रुदौली निवासी अजब लाल साहनी के बेटे सरोज कुमार साहनी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सरोज कुमार साहनी मोटरसाइकिल से दो महिलाओं को लेकर अपने घर रुदौली जा रहे थे। इसी दौरान हरपुर चौक के पास तेज रफ्तार हाइड्रा ने सामने से मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में सरोज कुमार साहनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल पर बैठी दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें घायल अवस्था में परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वहीं, स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना रिफाइनरी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed