फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Bihar: 13-year-old boy drowns while bathing in Ganga, family inconsolable

Bihar: गंगा में स्नान के दौरान 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, परिजनों का रोकर बुरा हाल; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 28 Jul 2025 04:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 28 Jul 2025 04:11 PM IST
सार

Bihar: स्नान के दौरान 13 वर्षीय किशोर सन्नी कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर की खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद उसका शव गंगा से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
Bihar: 13-year-old boy drowns while bathing in Ganga, family inconsolable
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर जिले में लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मामला सदर प्रखंड अंतर्गत गंगा पार स्थित कुतलुपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10 का है, जहां सोमवार को गांव के कुछ बच्चे गंगा घाट पर स्नान करने गए थे।

विज्ञापन

स्नान के दौरान 13 वर्षीय किशोर सन्नी कुमार गहरे पानी में चला गया और डूब गया। जब साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर की खोजबीन शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद उसका शव गंगा से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


पढे़ं:  नाबालिग छात्रा के साथ घिनौनी हरकत, बेहोशी की हालत में पाई गई सुनसान जगह पर; दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान सन्नी कुमार के रूप में हुई है, जो कुतलुपुर निवासी राम प्रवेश राम का पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed