फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Two notorious criminals arrested in police raid, huge amount of ganja, weapons and cash recovered

Crime: बेगूसराय में पुलिस छापामारी में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा, हथियार और नकदी बरामद

Wed, 26 Jun 2024 05:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 26 Jun 2024 05:40 PM IST
सार

Begusarai Crime: बेगूसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर दो कुख्यात अपराधियों को धर दबोचा है।पुलिस ने उनके पास से भारी मात्रा में गांजा, हथियार और नकदी भी बरामद की है। बता दें कि पुलिस ने दो अलग-अलग जगह छापामारी की थी।

विज्ञापन
Begusarai: Two notorious criminals arrested in police raid, huge amount of ganja, weapons and cash recovered
पुलिस की गिरफ्त में दो कुख्यात अपराधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में पुलिस ने दो कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से भारी मात्रा में गांजा, देशी कट्टा, जिंदा कारतूस और लाखों रुपये नकदी तथा विदेशी शराब बरामद की गई है। यह गिरफ्तारी साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने अलग-अलग दो गांवों में छापेमारी कर की है, जिसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन


बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने बताया कि बीती रात साहेबपुरकमाल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णुपुर आहोक पंचायत के रजौड़ा गांव में सुभाष सहनी के घर में कुछ अपराधी छिपे हुए हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापामारी की गई तो 42 किलो गांजा, 65 लीटर विदेशी शराब, एक लाख 18 हजार 40 रुपये नकदी और एक देशी कट्टा, 14 गोलियों के साथ दो तस्कर को धर दबोचा।
विज्ञापन




एसपी ने बताया कि इसी तरह बीते सोमवार की रात कीर्तिटोल आहोक में छापामारी कर पुलिस ने 120 लीटर शराब और उसे बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण सहित मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया। इस संबंध में थाने में दो अलग-अलग कांड दर्ज कर विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार अपराधियों को जेल भेज दिया गया है। भारी मात्रा में गांजा बरामद होने के कारण सीओ की अनुपस्थिति में मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ राजेश कुमार राजन को भी थाने में मौजूद रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान विष्णुपुर आहोक निवासी संजय सिंह के बेटे रौशन कुमार और बरौनी फ्लैग निवासी बंटी सिंह के बेटे राजा कुमार के रूप में हुई। छापामार दस्ते का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएसपी हिमांशु कुमार कर रहे थे, जिसमें दारोगा राघव सिंह, पुअनि सुषमा रानी और सअनि बृजनंदन सहित सशस्त्र बल शामिल थे।


मालूम हो कि आम चुनाव से पहले भी आपराधिक घटना की साजिश रच रहे दो सुपारी किलर अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई से दोनों अपराधी गिरफ्तार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed