{"_id":"665599c35ba2bced980e6802","slug":"begusarai-news-newly-married-woman-died-under-suspicious-circumstances-in-laws-often-harassed-her-all-fled-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत; ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप, सभी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत; ससुराल वालों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप, सभी फरार
Tue, 28 May 2024 02:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 28 May 2024 02:16 PM IST
सार
Begusarai News: बेगूसराय में एक नव विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल वाले भी घर छोड़कर फरार चल रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतका के मायके वाले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक नव विवाहित महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर गले में फंदा डालकर हत्या करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग मौके से फरार हो गया है। यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया की है। वहीं, मृत महिला की पहचान बड़ी बलिया निवासी अनिल दास की पत्नी श्वेता देवी के रूप में की गई है।
विज्ञापन
इधर, परिजनों ने बताया कि पिछले एक साल पहले श्वेता की शादी बड़ी बलिया निवासी अनिल दास के साथ बड़ी धूमधाम से की गई थी। उन्होंने बताया कि शादी में लड़के को बहुत ज्यादा तिलक (दहेज) दिया था। लेकिन इसके बावजूद भी लड़की के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते रहता था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि श्वेता देवी की सास, पति और देवर लगातार इसको प्रताड़ित किया करते थे। रात को सास, पति और देवर मिलकर श्वेता के गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दूसरे लोगों के जरिए पता चला कि श्वेता के पति, सास और देवर ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। इसी सूचना के आधार पर जब गए तो देखा श्वेता मृत अवस्था में पड़ी हुई है।
विज्ञापन
हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने बलिया थाना पुलिस को दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।