फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai News: Criminals opened fire on police who arrived to raid Baron Dam; A youth seriously injured

Bihar Crime: बेगूसराय में छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर अपराधियों ने की गोलीबारी; एक युवक गंभीर घायल

Wed, 21 Feb 2024 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 21 Feb 2024 05:57 PM IST
सार

Begusarai Hindi News: घायल युवक की बहन ने बताया कि बीती रात फुलवरिया थाना पुलिस हम लोगों को घर से उठा कर बांध के पास ले गई थी। उसी दौरान पुलिस ने बांध पर एक अपराधी निलेश कुमार को पकड़ लिया। तभी निलेश कुमार ने गोली चला दी, जो उसके भाई को लग गई।

विज्ञापन
Begusarai News: Criminals opened fire on police who arrived to raid Baron Dam; A youth seriously injured
निजी अस्पताल में भर्ती गोली लगने से घायल हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में अपराधियों की सूचना पर छापेमारी दौरान पुलिस के सामने अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल हुए युवक का इलाज बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यह घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारों के पास की है। घायल युवक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के निपानिया वार्ड नंबर 24 के रहने वाले सुरेश सिंह के बेटे भुल्लू सिंह के रूप में की गई है।

विज्ञापन


वहीं, घायल भुल्लू सिंह की बहन छोटी कुमारी ने बताया कि बीती रात फुलवरिया थाना पुलिस हम लोगों को घर से उठा कर बांध के पास ले गई थी। उसी दौरान पुलिस ने बांध पर एक अपराधी निलेश कुमार को पकड़ लिया। तभी निलेश कुमार ने गोली चला दी, जिससे गोली भुल्लू सिंह को लग गई। उन्होंने बताया कि पुलिस के सामने ही अपराधी निलेश सिंह ने गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में उस जगह से उठाकर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि बीती रात फुलवरिया थाना पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि बारों बांध के पास कुछ अपराधी इकट्ठे हुए हैं। इसी के आधार पर बारों बांध के पास पुलिस ने छापेमारी की। इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस पर ही गोली चला दी, जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed