फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Husband had gone to watch orchestra, wife's body found hanging in home; dowry murder allegation

Bihar: दुर्गा पूजा के दौरान पति गया था आर्केस्ट्रा देखने, घर लौटा तो लटका मिला पत्नी का शव; दहेज हत्या का आरोप

Wed, 09 Apr 2025 05:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Apr 2025 05:13 PM IST
सार

Begusarai News: पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या सुनियोजित हत्या। फिलहाल मृतका के मायके पक्ष के बयान पर भी विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Begusarai: Husband had gone to watch orchestra, wife's body found hanging in home; dowry murder allegation
मृतका मौसम कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बेगूसराय जिले में चैती दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच एक महिला की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नयागांव थाना क्षेत्र के सफापुर गांव की है, जहां एक विवाहिता का शव उसके ही घर में गले में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मौसम कुमारी पत्नी गुड्डू महतो के रूप में की गई है। घटना के बाद ससुराल और मायके पक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। मृतका के मायके वालों ने पति पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
पति से विवाद के बाद पत्नी ने कर ली आत्महत्या?
घटना की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इसके बाद पति गुड्डू कुमार गांव में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित आर्केस्ट्रा देखने चला गया। जब वह देर रात लौटकर घर आया तो मौसम कुमारी घर के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: बिजली गिरने से छह लोगों की मौत; बुजुर्ग, दो महिलाएं, बाप-बेटी और बच्चा चपेट में आए, कई गांवों में मातम
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी सबसे पहले मृतका के देवर बिट्टू कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जब उनके भाई घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। शंका होने पर सबने मिलकर दरवाजा तोड़ा और भीतर घुसते ही मौसम को फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।


 
दहेज के लिए साजिशन हत्या का आरोप
वहीं, इस घटना को लेकर मृतका के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका की मां ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही पति और उसके परिवार के लोग दहेज की मांग करते थे और कई बार उनकी बेटी के साथ मारपीट भी की गई थी। मृतका की मां का आरोप है कि बीती रात भी दहेज को लेकर ही विवाद हुआ था, जिसके बाद उनकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे से लटका दिया गया, ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके। उन्होंने कहा कि यह सब एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है।

 
पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या सुनियोजित हत्या। फिलहाल मृतका के मायके पक्ष के बयान पर भी विचार किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Bihar: एनएच पर भीषण हादसे में तीन की मौत, सहरसा से भागलपुर जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से मारी टक्कर
 
मृतका के परिवार में कोहराम
इस घटना के बाद पूरे सफापुर गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतका के घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल है। शादी के बाद की यह खुशी भरी जिंदगी एक ही रात में खत्म हो गई, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।
गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed