{"_id":"66110392561216737d0512ea","slug":"begusarai-debt-ridden-woman-commits-suicide-private-finance-company-threatens-to-send-her-to-jail-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कर्ज न चुका पाने से परेशान महिला ने की खुदकुशी, निजी फाइनेंस कर्मी जेल भेजने की दे रहे थे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कर्ज न चुका पाने से परेशान महिला ने की खुदकुशी, निजी फाइनेंस कर्मी जेल भेजने की दे रहे थे धमकी
Sat, 06 Apr 2024 01:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:41 PM IST
सार
बछवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार महिला फाइनेंस कमी से कर्ज लिया था। उन्होंने बताया कि फाइनेंस कर्मी को कर्ज न चुका पाने से परेशान होकर महिला ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एक निजी फाइनेंस कंपनी का लोन न चुका पाने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर 3 पंचायत के सुरो गाछी टोला की है। मृतका की पहचान गाछी टोला निवासी कंचन कुमारी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि कंचन कुमारी ने एक निजी फाइनेंस कंपनी से 64 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसकी दो किस्त उसने जमा कर दीं थी। लेकिन उसके बाद महिला लाचार हो गई और पैसा चुकाने में अपनी असमर्थता बता रही थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि कल फाइनेंस कंपनी के कर्मी जाकर उसके (मृतका के) दरवाजे पर बैठ गए और जेल भेजने की धमकी देने लगे। बाद में ग्रामीणों ने आपस में चंदा करके कुछ पैसा भी कर्मी को दिया। उसके बाद फाइनेंस कंपनी के कर्मी वापस चले गए। लेकिन देर रात महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस घटना को लेकर बछवाड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। ग्रामीणों के अनुसार महिला फाइनेंस कमी से कर्ज लिया था। उन्होंने बताया कि फाइनेंस कर्मी को कर्ज न चुका पाने से परेशान होकर महिला ने घर में ही गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों द्वारा यही बात बताई गई है।
विज्ञापन