फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: Criminals looted 5 lakhs from youth in broad daylight, shot him dead when he resisted; highway jam

Crime: अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक से पांच लाख लूटे, विरोध करने पर गोली मारकर ली जान; हाईवे जाम कर प्रदर्शन

Wed, 09 Apr 2025 06:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Apr 2025 06:09 PM IST
सार

Begusarai Crime: पुलिस ने बताया कि राहुल पोद्दार की हत्या लूटपाट का विरोध करने पर की गई है। अपराधी राहुल का रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
Begusarai: Criminals looted 5 lakhs from youth in broad daylight, shot him dead when he resisted; highway jam
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय से इस वक्त एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूटने के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला ढाला के पास उस समय घटी, जब युवक राहुल पोद्दार अपने घर जा रहा था। इस निर्मम हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग भारी गुस्से में हैं।

विज्ञापन

 
लूट का विरोध करने पर गोली मारी
जानकारी के मुताबिक, राहुल पोद्दार बलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था और पेशे से कावड़ी की दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार को वह बेगूसराय से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पांच लाख रुपये लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पनसल्ला के पास एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और हथियार दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूटने लगे। राहुल ने जब लूट का विरोध किया तो अपराधियों ने उसके सीने में गोली दाग दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: मासूम की मौत के बाद बेकाबू ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव; तनाव के बीच हवाई फायरिंग, पुलिस बल तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनीष कुमार समेत कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है, जो सबूत जुटाने में लगी हुई है। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने एनएच-31 को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


 
वहीं, लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े लूट और हत्या यह साबित करता है कि अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है।

 
‘पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं, लेकिन पुलिस मौन’
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पनसल्ला ढाला के आस-पास पहले भी इस तरह की आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने कभी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है, जिससे अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Bihar: दुर्गा पूजा के दौरान पति गया था आर्केस्ट्रा देखने, घर लौटा तो लटका मिला पत्नी का शव; दहेज हत्या का आरोप
 
पुलिस ने क्या कहा?
बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार ने घटना पर बयान देते हुए बताया कि राहुल पोद्दार की हत्या लूटपाट का विरोध करने पर की गई है। अपराधी राहुल का रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जांच को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed