फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   begusarai bakhri durga puja festival grand pandals tirupati meenakshi ram temple

Bihar News: बेगूसराय में इस जगह दुर्गा पूजा में दिखेगी तिरुपति बालाजी और राममंदिर का थीम, जानिए

Sat, 27 Sep 2025 01:49 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 01:49 PM IST
सार

बेगूसराय जिले के बखरी में दुर्गा पूजा के अवसर पर माता दुर्गा के मंदिरों के पंडाल भव्य सजावट के साथ तैयार किए गए हैं। सबसे महंगा पंडाल 30 लाख रुपये खर्च कर बनाया गया है। इस बार बखरी मेले में तिरूपति बालाजी, मीनाक्षी मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
begusarai bakhri durga puja festival grand pandals tirupati meenakshi ram temple
शारदीय नवरात्र में बखरी मेला बना आकर्षण का केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय जिले में दुर्गा पूजा को लेकर माता दुर्गा के मंदिरों के पंडाल भव्य सजावट के साथ आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सबसे महंगा पंडाल करीब 30 लाख रुपये खर्च कर तैयार किया गया है। जिले के बखरी में बना माता रानी का पंडाल इन दिनों खास चर्चा का विषय है। बखरी के प्रसिद्ध दुर्गा मेले में इस बार श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के ऐतिहासिक मंदिरों और अयोध्या के राम मंदिर की झलक पंडालों में देखने को मिल रही है। बखरी बाजार स्थित पुरानी दुर्गा मंदिर में तिरूपति बालाजी मंदिर की कलात्मक आकृति बनाई गई है। वहीं, सार्वजनिक नव दुर्गा स्थान में प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर और वैष्णवी दुर्गा स्थान में अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर पंडाल सजाए गए हैं, जो दक्षिण और उत्तर भारत की कलात्मकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रहे हैं।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र के दौरान लगने वाले तीन दिवसीय मेले में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए यहां पहुंचते हैं। कुशल कारीगरों द्वारा बनाए गए इन पंडालों की इलाके में खूब चर्चा हो रही है। इनके निर्माण में धार्मिक सहिष्णुता की झलक भी देखने को मिलती है। शक्ति पीठ पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर में तिरूपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर पंडाल निर्माण कार्य में जुटे लवली टेंट हाउस के प्रोपराइटर ने बताया कि इतना भव्य और आकर्षक पंडाल माता की कृपा से ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि मुसलमान होते हुए भी उनकी माता पर अटूट आस्था है। इस पंडाल का निर्माण बंगाल के कुशल कारीगरों द्वारा पिछले एक महीने से किया जा रहा है।
विज्ञापन


पढ़ें: देशभर में प्रसिद्ध है देवी बगलामुखी का सिद्धपीठ मंदिर, अष्टधातु की प्रतिमा के सामने स्थापित विशेष यंत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले वर्ष यहां बाबा केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया था, जिसे न केवल बखरी बल्कि पूरे बिहार में खासी प्रसिद्धि मिली थी। इस बार और बेहतर कला प्रदर्शित करने का भरसक प्रयास किया गया है। सार्वजनिक नव दुर्गा स्थान पर बने मीनाक्षी मंदिर पंडाल में विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं दर्शकों को मंदिर के ऐतिहासिक महत्व का बोध कराती हैं। वहीं, वैष्णवी दुर्गा मंदिर पंडाल में अयोध्या के राम मंदिर की झलक श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। कुल मिलाकर इस बार बखरी के दुर्गा मेले में श्रद्धालु दक्षिण और उत्तर भारत के ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन की सुखद अनुभूति कर पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed