{"_id":"68daaf10f5ecd651500268ac","slug":"a-high-speed-vehicle-hitting-an-young-man-munger-news-c-1-1-noi1442-3463731-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
Tue, 30 Sep 2025 07:47 AM IST
मुंगेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: मुंगेर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 07:47 AM IST
सार
बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना मोड़ पर एसएच-55 पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 32 वर्षीय धीरज कुमार की मौत हो गई, जबकि मुरारी कुमार और केशव कुमार घायल हो गए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के बेगूसराय में एसएच-55 पर एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के बसौना मोड़ के पास घटी। जानकारी के अनुसार, दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान एक बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा, तभी वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे में दो अन्य बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक युवक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के स्वर्गीय रामनारायण चौधरी के पुत्र धीरज कुमार (32) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों की पहचान धर्मपुर निवासी मुरारी कुमार और केशव कुमार के रूप में की गई है।
पढे़ं: खुले देवी मां दुर्गा पट, पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब; रोशनी से सराबोर हुआ मुजफ्फरपुर
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजीव रंजन उर्फ पोलो ने कहा कि सड़क हादसों से बचने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। समय पर घायल को अस्पताल पहुंचाने से जान बचाई जा सकती है। दुख की बात है कि धीरज की जान नहीं बचाई जा सकी। उन्होंने लोगों से अपील की कि सड़क हादसों को रोकने के लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक धीरज कुमार के घर में कोहराम मच गया है।

बताया गया कि धीरज रोज की तरह अपने काम से घर लौट रहे थे, तभी बसौना मोड़ के पास यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अचेत अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंझौल थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।