{"_id":"61b62e51b90adc250a471f1f","slug":"mukhiya-candidate-arrested-in-aurangabad-after-video-went-viral-of-him-harassing-two-lads-for-not-giving-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: वोट नहीं दिया तो थूक चटवाया, आरोपी मुखिया उम्मीदवार गिरफ्तार, बिहार के औरंगाबाद का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: वोट नहीं दिया तो थूक चटवाया, आरोपी मुखिया उम्मीदवार गिरफ्तार, बिहार के औरंगाबाद का मामला
Sun, 12 Dec 2021 10:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:46 PM IST
सार
पंचायत चुनाव में वोट न देने से नाराज एक मुखिया उम्मीदवार ने दो युवकों के साथ बेहद शर्मनाक काम किया। पुलिस ने आरोपी मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के औरंगाबाद जिले में पंचायत चुनाव में एक मुखिया उम्मीदवार ने उसके पक्ष में वोट न देने पर कुछ लोगों के खिलाफ बेहद शर्मनाक कदम उठाया है। आरोपी ने महादलित समुदाय के दो युवकों से उठक-बैठक करवाई और इतने से मन नहीं भरा तो थूक भी चटवाया। इस घटना का वीडियो वायपल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह शर्मनाक घटना जिले के अंबा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली डुमरी पंचायत के खरांटी गोला भुइयां बिगहा का है। यहां के पंचायत चुनाव में मुखिया के पद पर एक उम्मीदवार बलवंत कुमार था, जिसने इस अमानवीय घटना को अंजाम दिया। वहीं दोनों पीड़ितों की पहचान अनिल कुमार भुइयां और मंजीत भुइयां के रूप में हुई है। फिलहाव बलवंत कुमार पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
प्रत्याशी ने खारिज किए आरोप, युवकों पर ही लगाया इल्जाम
आरोपी बलवंत कुमार इसी पंचायत में आने वाले सिंघना गांव का रहने वाला है। अंबा पुलिस थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार के अनुसार मंजीत भुइयां के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, आरोपी मुखिया प्रत्याशी ने इन आरोपों से इनकार किया है। उल्टे उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो में आरोपी को बार-बार गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने कई आपत्तिजनक शब्दों और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। वीडियो के अनुसार आरोपी उम्मीदवार यह कहते हुए अभद्रता करता है कि चुनाव में हजारों रुपये की शराब पी गए और समय आने पर वोट भी नहीं दिया। पुलिस अब इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।