फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Motihari News Two teenage girls drowned in old Gandak river while taking selfie

Motihari News: सेल्फी लेने के दौरान दो किशोरियां बूढ़ी गंडक नदी में डूबी, NDRF की टीम तलाश में जुटी

Wed, 16 Aug 2023 12:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 12:03 PM IST
सार

बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के तहत आने वाले मोतिहारी में हादसा हुआ है। यहां सेल्फी लेने के चक्कर में दो किशोरियां नदी में डूब गई। फिलहाल, एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Motihari News Two teenage girls drowned in old Gandak river while taking selfie
एनडीआरएफ टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान दो किशोरी डूब गई। किशोरियों के डूबने की खबर मिलने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, सीओ और स्थानीय पुलिस दूसरे दिन एनडीआरएफ की मदद से दोनों की नदी में तलाश करा रही है। 

विज्ञापन


दोनों डूबी हुई किशोरी की पहचान कोयला बेलवा गांव के शिक्षक रामचंद्र साह की पुत्री 14 वर्षीय अमृता कुमारी और रामनाथ साह की पुत्री 12 वर्षीय रुबी कुमारी के रूप में हुई है। दोनों किशोरी अपने कुछ साथियों के साथ बूढ़ी गंडक नदी के चकिया बारा घाट पर घूमने गई थी। इसी बीच सेल्फी लेने के दौरान उनका पैर फिसला और वह दोनों नदी में डूब गई।
विज्ञापन


कैसे हुआ घटना
15 अगस्त के अवसर पर चकिया गांधी मैदान में आयोजित होने वाले सरकारी कार्यक्रमों को देखने चकिया थाना के कोयला बेलवा के कुछ बच्चे बच्चियां गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद गांव की सात लड़कियां और पांच लड़के लौट रहे थे। इसी दौरान सभी बच्चे नदी के किनारे पहुंचे और नदी के पानी में बने टीला पर जाकर सेल्फी लेने लगे। इसी दौरान 14 वर्षीया अमृता कुमारी और 12 वर्षीया रुबी कुमारी का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों किशोरी के डूबते देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जब तक दौड़कर ग्रामीण आते तब तक दोनों किशोरी नदी के पानी के तेज बहाव में डूब गई। स्थानीय लोगों ने दोनों किशोरियों की तलाश शुरू की लेकिन उनका पता नहीं चल सका। उसके बाद दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम बुला कर दोनों की तलाश शुरू करा दी गई है। लेकिन अब तक कहीं कोई पता नहीं चला है।


चकिया सीओ हेमन्त कुमार झा ने बताया कि सात लड़की और पांच लड़के नदी पर घुमने आए थे। नदी के पानी में बने टीला पर सभी सेल्फी लेने गए थे। सेल्फी लेने के दौरान दो बच्चियों का पैर फिसल गया और नदी में चला गया। एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर दूसरे दिन भी तलाशी कराई जा रही है। लेकिन नदी में दोनों का अभी तक पता नहीं चल सका है, तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed