{"_id":"619b1d23bfc99d725552ea0b","slug":"more-than-20-injured-after-a-driver-speeds-through-a-christmas-parade-wisconsin-downtown-waukesha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में हादसा : क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, पांच की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में हादसा : क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, पांच की मौत, 40 से ज्यादा लोग घायल
Mon, 22 Nov 2021 02:04 PM IST
प्रशांत कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:04 PM IST
सार
फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक इसका खुलासा नहीं किया गया है। शहर पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन ने कहा कि एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।
विज्ञापन
वुकेशा में दर्दनाक हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में विस्कॉन्सिन के वुकेशा शहर में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। क्रिसमस परेड में शामिल लोगों को एक बेकाबू कार ने कुचल दिया। इसमें अभी तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। तेज रफ्तार कार डाइवर भीड़ को रौंदते हुए आगे निकल गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
वुकेशा पुलिस प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि संदिग्ध वाहन को जब्त कर लिया गया है, लेकिन कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने लोगों से घटनास्थल के पास नहीं जाने की अपील की है। यह घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। वीडियो में देखा जा रहा है कि तेज रफ्तार एक एसयूवी डिवाइडरों को तोड़ते हुए परेड निकाल रहे लोगों को टक्कर मारती नजर आ रही है।लोगों ने पुलिस से कार चालक को गिरफ्तार करने और कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल
मेयर शॉन रेली ने इसे वुकेशा के लिए दर्दनाक हादसा बताया है। वहीं, घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद ने पुलिस को बताया कि एसयूवी तेज रफ्तार से परेड के बीच घुसी। गाड़ी से टक्कर लगने पर लोग इधर-उधर गिरने लगे। लोगों को समझ ही नहीं आया कि अचानक क्या हो रहा है। मौके पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं।
विज्ञापन
परेड में काफी संख्या में लोग थे शामिल
छुट्टी के दिन रविवार होने से इस परेड में काफी संख्या में लोग शामिल हुए थे। इसके साथ ही दर्शकों की भी अच्छी तादाद थी। परेड के दौरान लोग उत्साह-उमंग के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन अचानक हुई घटना ने माहौल गमगीन कर दिया।