{"_id":"5721b2944f1c1b783ba91983","slug":"mla-gopal-mandal-booked-on-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी छूने पर नीतीश के दबंग विधायक ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी छूने पर नीतीश के दबंग विधायक ने युवक को पीटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण सरकार लगातार विरोधी दलों के निशाने पर है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इसके चलते आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उनके विधायक हैं कि उनकी ही समस्या बढ़ाने पर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बिहार के गोपालपुर से जेडीयू के निलंबित विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर एक व्यक्ति को पीट-पीटकर अधमरा करने और धमकी देने का आरोप लगा है, विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के बरारी थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार रामचन्द्र यादव नाम के व्यक्ति ने आरोप लगाया कि बरारी हाईस्कूल के निकट लगे जाम के दौरान उनकी पिकअप वैन विधायक की गाड़ी से छू गई थी, इससे गुस्साए विधायक और उनके बॉडीगार्ड ने उनसे जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
एसएचओ केके अकेला ने बताया कि मामले में शिकायत के बाद हमने विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण रामचन्द्र यादव को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि एसएचओ ने बताया कि विधायक ने सभी आरोपों से इंकार किया है। कहा, हम मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में कई बार प्रयास के बाद भी विधायक से बातचीत नहीं हो सकी।
बता दें कि नीतीश की पार्टी जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल इससे पूर्व भी कई बार अपनी दबंगई के चलते सुर्खियों में रहे हैं। कुछ दिन पूर्व ही हत्या की राजनीति दोबारा शुरू करने का विवादित बयान देने के कारण उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया था।