फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Missing Tez pratap found in Varanasi, as he don't want to face wife aishwarya

तलाक की अर्जी देने के बाद तेजप्रताप का ये है अगला प्लान, इसलिए नहीं लौट रहे हैं पटना

Wed, 07 Nov 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 07 Nov 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Missing Tez pratap found in Varanasi, as he don't want to face wife aishwarya
tez pratap yadav
राजद नेता और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव शनिवार को पत्नी से तलाक लेने के फैसले के मामले में अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने रांची पहुंचे थे। लेकिन लौटते समय अपने घर पटना नहीं लौटे बल्कि बीच में ही कहीं और चले गए थे। आखिरकार, तेज प्रताप यादव गया से सीधे बनारस पहुंच गए। यादव गया से सीधे बनारस पहुंचे और बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


बनारस पहुंचने के बाद तेज प्रताप ने कहा कि गायब नहीं हुआ था, पूजा-अर्चना करने आया हूं। पूजा के बाद तेज प्रताप काफी खुश नजर आ रहे थे और कहा कि जल्द ही बहुत कुछ अच्छा होने वाला है। 
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव से राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस अस्पताल रांची में कुछ ही देर के लिए मिले और स्थानीय एमएलए के मुताबिक वे बोध गया के एक होटल में रुके थे और सोमवार को दोपहर में पटना के लिए कह कर रवाना हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में तलाक की अर्जी देने की खबर का खुलासा होने के बाद से ही तेज प्रताप यादव पटना स्थित राबड़ी देवी के सरकारी आवास में आने से कतरा रहे हैं। यही कारण है कि पिता से मुलाकात के बहाने बोधगया से बनारस घूम रहे हैं।

तेज प्रताप ने मीडिया को बतया था कि अपने पिता से मिलने के बाद भी वे अपनी 6 महीने पहले हुई शादी को तोड़ने के फैसले पर अडिग रहेंगे और कहा कि कोई भी दबाव भरी जिंदगी नहीं जी सकता। 

चंद्रिका राय के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक पत्नी ऐश्वर्या राय के सामने आने से वह बचना चाह रहे हैं और ऐश्वर्या के सवालों का सामना करने की हिम्मत तेज प्रताप में नहीं है।

ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय व उनके परिवार से लालू फैमिली संपर्क बनाए हुए हैं। इसी क्रम में तेजस्वी यादव चंद्रिका राय से मिलने उनके बेली रोड स्थित आवास पर भी गए। तेजप्रताप की पत्नी ऐश्वर्या अपने ससुराल में ही हैं। दोनों परिवारों में सामान्य दिनों की तरह ही कामकाज हो रहा है, लेकिन तेजप्रताप के वापस नहीं लौटने से मायूसी छायी हुई है। मंगलवार को चंद्रिका राय ने अपने परिजनों के साथ ज्यादा वक्त अपने आवास पर गुजारा। 

यादव को आध्यात्मिक शान्ति के लिए वृंदावन और वाराणसी जैसे तीर्थ स्थलों पर जाने का शौक है और उनका सबसे बड़ा आरोप पत्नी पर ये है कि ऐश्वर्या (पत्नी) उनकी जीवनशैली को नहीं अपना पायी हैं। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री यादव ने हाल ही में वृंदावन में कई दिन बिताए थे। 


हालांकि, तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या जो राजद के विधायक चंद्रिका राय की बेटी हैं और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोग प्रसाद राय की पोती हैं और न ही उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने इस मामले पर बात की है। बता दें कि ऐश्वर्या ने 12 मई को यादव के साथ विवाह किया था और आरजेडी नेता ने असंगतता का हवाला देते हुए 2 नवंबर को तलाक की मांग की थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed